logo

भाजपा ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया, कहा - सत्ता पर रहने का अधिकार नहीं

3476news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची

मुख्यमंत्री पर बलात्कार के आरोप लगने के बाद से भजपा हमलावर है। विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी हेमंत से इस्तीफा मांग चुके हैं। इधर पार्टी की तरफ से भी हेमंत के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। रविवार को भाजपा की तरफ से रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि भारत में कानून सबके लिए बराबर हैl एक आम आदमी पर जब यह आरोप लगता है तो पुलिस उसे तत्काल गिरफ्तार कर उसपर कानूनी कार्यवाही करती है। लेकिन एक मुख्यमंत्री के ऊपर बलात्कार जैसे संगीन आरोप लगे हैं तो पुलिस प्रशासन मौन क्यों है।

मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करे पुलिस 

आरती कुजूर ने कहा कि मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है, जब राज्य के मुखिया पर ऐसे संगीन आरोप लगे हैं तो उस राज्य की मां, बहन, बेटी की सुरक्षा तो भगवान भरोसे है। उन्होंने सरकार पर असामाजिक तत्वों, अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और पुलिस प्रशासन से मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने और उन पर कानूनी कार्रवाई करने की।

मौके पर पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, शोभा यादव, सीमा पात्रा, महानगर की अध्यक्ष अनीता वर्मा, डॉक्टर सीमा सिंह, बिना मिश्रा, रीना कुजुर, पूनम खलखोसरिता देवी, गौरी देवी, सनीचरिया कच्छप, नेहा शर्मा, बबीता सिंह, नेहा सिंह, कुमुद झा, नीलम चौधरी, मंजूलता दुबे, लक्ष्मी कुमारी, अर्चना सिंह, रेनू तिर्की सहित सैकड़ों महिला उपस्थित थीं,