logo

विस में नमाज़ कक्ष: भाजपा ने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का किया पुतला दहन

12520news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

हेमन्त सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उसके खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। प्रदेश भर में भाजपा ने 27 सांगठनिक जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का पुतला दहन किया। जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। रांची महानगर में हरमू चौक पर रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। इसमें मुख्यरूप से प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय, आशा लकड़ा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता अमित सिंह, प्रतुल नाथ सहदेव, आरती कुजूर, रांची महानगर महामंत्री वरुण साहू, बलराम सिंह, ललित ओझा, उपाध्यक्ष राजू सिंह, जितेंद्र सिंह पटेल, जितेंद्र वर्मा, नीरज सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह, अनिता वर्मा, रोमित नारायण सिंह, लाल प्रमोद नाथ शाहदेव, सोनू सिंह, ओमप्रकाश पाण्डेय, पिन्टू पासवान, मुनेश्वर साहु,विनोद महतो, विकास रवि, सुजीत शर्मा, दीपक साह, सुवेश पाण्डेय, पप्पू जयसवाल, उमेश यादव सहित जिला एवं मंडल स्तर के सम्मानित पदाधिकारीगण व सदस्यगण उपस्थित हुए।

 

प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमन्त सरकार ने साजिशन एक तरफ मंदिर में पूजा पर रोक लगा रखी है दूसरी ओर एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए विधानसभा भवन में नमाज अदा करने हेतु कक्ष आवंटित कर तुष्टीकरण की राजनीति को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति के खिलाफ पार्टी आंदोलन और भी तेज करेगी। सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन, विधानसभा का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र की मंदिर है जिसे हेमन्त सरकार ने तुष्टीकरण की राजनीति कर अपमानित किया है। प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि हेमन्त सरकार लगातार बहुसंख्यक समाज पर हमले बोल रही है और वोट बैंक की राजनीति में मर्यादा भुलाकर तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है।