logo

भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 23 नवम्बर को रांची में 

15171news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की तीसरी बैठक 23 नवम्बर को रांची में होगी। प्रदेश कार्यालय में होने जा रही बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश करेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी सांसद दिलीप सैकिया सहित प्रदेश के कई नेता शामिल होंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा ने दी है। बैठक का आयोजन सेमी वर्चुअल होगा।

डॉ. वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के अलावा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह , नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बैठक को संबोधित करेंगे। विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि अपने-अपने ज़िलों से ऑन लाइन जुड़ेंगे। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव के माध्यम से राजनीतिक हालातों पर विस्तार से चर्चा होगी। पार्टी झारखंड के जनता की आवाज बनेगी। राज्य की दो वर्षों की विफलताएं, आदिवासी, दलित, महिला युवा, किसान विरोधी सरकार की विफलताएं मजबूती के साथ कार्यसमिति में उठाई जाएगी।