logo

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा ने दिव्यांगों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण

13564news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत बुधवार को चेशायर होम के सभी दिव्यांगों के बीच खाद्य सामग्री तथा अन्य वस्तुओं का वितरण किया गयाl यह कार्यक्रम प्रदेश की अध्यक्ष आरती कुजूर के नेतृत्व में किया गया। आरती कुजूर ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से लेकर 7 अक्टूबर तक सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत विभिन्न वर्गों को ध्यान में रखकर सेवा प्रदान की जा रही है। हर जरूरतमंद तक सेवा पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस कार्यक्रम में प्रदेश की महामंत्री डॉ. सीमा सिंह, मंजू लता दुबे, प्रवक्ता सुचिता सिंह, प्रमंडलीय पदाधिकारी पिंकी खोया एवं प्रीति उपस्थित हुई।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर शुरू हुआ कार्यक्रम
सेवा ही समर्पण कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हुई है। यह कार्यक्रम 7 अक्टूबर तक चलना है। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर लोगों की मदद कर रहे हैं। बुधवार को चेशायर होम में आयोजित कार्यक्रम इसी कड़ी का हिस्सा था।