logo

महिलाओं की समस्या पर मुखर बने भाजपा महिला मोर्चा: धर्मपाल सिंह

11328news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भाजपा  के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा पार्टी की महत्वपूर्ण इकाई है। इसे आधी आबादी तक पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने की जिम्मेवारी है। भाजपा महिला सशक्तिकरण के लिये संकल्पित है। केंद्र सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिये लगातार कार्यक्रम चला रही है। राज्य की भाजपा सरकार ने भी महिला सशक्तिकरण की अनेक योजनाएं लागू की थी। महिला मोर्चा राज्य की महिलाओं की मुखर आवाज बने। धर्मपाल गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई भाजपा महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश की बैठक में बोल रहे थे।

7 अगस्त को होगी प्रदेश कार्यसमिति बैठक

बैठक में 7 अगस्त को महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा वानती श्रीनिवासन, महामंत्री इंदु गोस्वामी एवं प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आज की बैठक को मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री सह प्रदेश प्रभारी आरती सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक में मोर्चा  महामंत्री डॉ सीमा सिंह, उपाध्यक्ष सरिता पांडे, अमिता रक्षित, रेणुका मुर्मू , रेणु तिर्की, नीलम चौधरी, सोनी हेंब्रम, रामा सिन्हा, रंजीता सिंह, सुचिता सिंह, बबीता वर्मा, रेखा महतो, पिंकी खोया भी उपस्थित रहीं l