logo

महिला कोरोना योद्धाओं को किया जाएगा सम्मानित: धर्मपाल सिंह

5559news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कोरोना काल मे अपनी जान की परवाह बिना किये लोगों की सेवा मे लगी रहीं महिलाओं को सम्मानित किया जाना चाहिए। वो भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में बोल रहे थे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल हुईं।

कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर रही हेमंत सरकार: आरती कुजूर
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिला सशक्तीकरण का दिन है। भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिये वचनबद्ध है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। जबकि राज्य सरकार कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर रही है।



इनकी भी रही शिरकत 
पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने सभी जिला अध्यक्षयों को बधाई दी। साथ ही महिला दिवस के कार्यक्रम को सफलता पूर्वक करने का हौसला बढ़ाया। संचालन डॉ. सीमा सिंह ने किया। आभार ज्ञापन मजुंलता दूबे ने किया। मौके पर रूपा सिंह, अमिता सिंह, रेणु तिर्की, रीता शर्मा, विनीता  कुमारी,रमा  सिन्हा, बबीता वर्मा, रेखा महतो,लवली गुप्ता, कुमकुम देवी, रायमुन्नी  देवी, सोनी हेमरोम, नीलम चौधरी, कृष्णा महतो, रितु रानी सिंह, प्रगति शंकर, अर्चना सिंह एवं जिला अध्यक्ष अनिता वर्मा, निशा कुमारी, गिरिजा देवी, ज्योति अधिकारी, रुपाली सरकार, लक्ष्मी देवी, शीला देवी, किरण बाड़ा, सावित्री देवी और रश्मि साहू आदि मौजूद थीं।