logo

नर्सिंग छात्राओं के साथ छेड़खानी मामले में भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल से लगाई इंसाफ की गुहार

6509news.jpg
द फॉलोअप न्यूज़, रांची:
खूंटी में होरा एनजीओ के संचालक द्वारा आदिवासी लड़कियों के साथ पल्स जांच सहनशीलता प्रशिक्षण के नाम पर छेड़खानी मामले में भाजपा महिला मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से इंसाफ की गुहार लगाई है। जांच कराने और दोषी को अविलंब सजा दिलाने की मांग की है। आज एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में राज्‍यपाल द्रोपदी मुर्मू से  मुलाकात की। जिसमें रांची की मेयर आशा लकड़ा, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, प्रदेश मंत्री काजल प्रधान, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सीमा सिंह शामिल रहीं।

रविवार को खूंटी पहुंची थी भाजपा महिला मोर्चा की टीम
तिरला होड़ा नर्सिंग स्कूल की छात्राओं से सहनशक्ति टेस्ट के नाम पर छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में जैसे ही आया था।  इस पर शनिवार को बीडीओ सबिता सिंह, महिला थाना प्रभारी दुलारमणि टुडू और डीपीएम काननबाला तिर्की तिरला पहुंचीं थी। उन्होंने छात्राओं से पूछताछ भी की थी और सभी का बयान लिया था। नर्सिंग इंस्टीट्यूट की छात्राओं से कथित छेड़छाड़ की घटना की जांच करने भाजपा महिला मोर्चा की टीम रविवार को खूंटी पहुंची थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी खूंटी के एसपी को फोन कर इस मामले की जानकारी ली थी और अपराधियों को अविलंब गिरफ्तारी का आग्रह किया था ।