logo

मानसून सत्र का हाल : सीपी सिंह मंत्री बन्ना गुप्ता का उपहास उड़ाते हुए बोले, टेम्पो एजेंट मुझसे क्या बात करेगा

12576news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र जारी है। दूसरी पाली में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान सीपी सिंह ने मंत्री बन्ना गुप्ता को टेम्पो एजेंट बताते हुए कहा कि यह मुझसे क्या बात करेगा, जिसके बाद सत्ता पक्ष के विधायक वेल में जाकर हंगामा करने लगे। सत्ता पक्ष सीपी सिंह पर कार्रवाई करने का मांग करने लगा। जिसके बाद सीपी सिंह ने कहा कि मैं अपना बयान वापस लेता हूं।  

सीपी सिंह हाय-हाय का नारा लगा रहे थे बन्ना
अनुपूरक पर चर्चा के दौरान नियोजन नीति रद्द करने की मांग को लेकर लगातार नारेबाजी कर रहे थ।  बजट पर  जब सत्ता पक्ष के विधायक और माले विधायक अपना पक्ष रख रहे थे तब भी हंगामा जारी रहाछ। जैसे ही भाजपा की तरफ से सीपी सिंह को बोलने का मौका मिला तब सत्ता पक्ष के विधायक हंगामा करने लगे। इसी दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता सीपी सिंह हाय-हाय का नारेबाजी करने लगे। 

टेम्पो चलाना और मजदूरी करना छोटी बात नहीं
सीपी सिंह के बयान पर स्पीकर ने कहा कि टेम्पो चलाना और मजदूरी करना छोटी बात नहीं है। सभी मेहनत करते हैं। ऐसा बयान अच्छी बात नहीं है। समाज में सभी का योगदान है।