logo

Ranchi : ऋण माफी के नाम पर हेमंत सरकार ने किसानों को बहलाया : रणधीर सिंह

Randhir-Kumar-Singh.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

एनपीए घोषित हो चुके किसानों के लिए राज्य की हेमंत सरकार को चिंता नहीं है। ऋण माफी करने के नाम पर किसानों को बहलाया गया। किसान बैकों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार अब ऋण माफी को लेकर मौन है। यह बातें पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कही। वह गुरुवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर रहे थे।

11 लाख से ज्यादा किसान ऋणी हैं
विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि राज्य में 11 लाख से ज्यादा किसान बैंक के ऋणी हैं। इसमें से 4 लाख किसान एनपीए है। दरअसल हेमंत सोरेन के 2 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के बाद से ही भाजपा लगातार विभाग-वार सरकार की कमियों को सामने रख रही है। 

खानाबदोश हैं बादल पत्रलेख
रणधीर सिंह ने कृषि मंत्री बादल पत्रलेख पर गंभीर आरोप लगाया। कहा कि कृषि मंत्री विभाग के कामकाज से कोई मतलब नहीं रखते हैं। वो खानाबदोश की तरह सिर्फ यहां से वहां घूमते रहते हैं। उन्हें किसानों की कोई चिंता नहीं है। 

बजट तक खर्च नहीं पा रहा है कृषि विभाग
रणधीर सिंह ने कहा कि बादल पत्रलेख विभाग को लेकर कितने गंभीर हैं। यह इससे स्पष्ट होता है कि वह महत्वाकांक्षी योजनाओं की राशि भी खर्च नहीं कर पाते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है. तालाब, फल की खेती, मधुमक्खी पालन जैसे दर्जनों योजना का पैसा खर्च नहीं किया जा रहा।