logo

भाजपा ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को किया याद, कहा उनके सपनों का भारत बना रही मोदी सरकार

10525news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
भाजपा ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को आज याद किया। नई दिल्ली स्थित आवास पर उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपनों का भारत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में लागू दो विधान, दो प्रधान और दो निशान के खिलाफ आन्दोलनं करते हुए अपना बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 एवम 35ए को समाप्त कर उनके सपनों को साकार किया है। उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत की  दिशा में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है।



कुशल संगठन कर्ता शिक्षाविद डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी: धर्मपाल सिंह
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेश कार्यालय में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि पार्टी के प्रेरणा स्रोत एवम जनसंघ के संस्थापक डॉ मुखर्जी एक कुशल संगठनकर्ता थे जिन्होंने कांग्रेस की तुष्टिकरण पर आधारित एवम उसके विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ एक विशाल वट वृक्ष का बीजारोपण किया। भारतीय जनसंघ का विस्तृत प्रवाह  गंगा आज भाजपा के रूप में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।
कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ऐसे महापुरुष की चिंतन छाया में राष्ट्र सेवा केलिये सदैव तत्पर है। एक शिक्षाविद के रूप में उनकी अद्वितीय पहचान है। सबसे कम उम्र  उन्होंने कुलपति के पद को सुशोभित किया।



प्रदेश कार्यालय में जयंती कार्यक्रम आयोजित
प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा,उपाध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री कुजूर,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सह मंत्री सूरज चौरसिया ,काजल प्रधान,प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह,सह प्रमुख पंकज सिन्हा, राजश्री जयंती,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी अशोक बड़ाईक,प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर,महामंत्री सीमा सिंह,मंजूलता दुबे, उपमहापौर संजीव विजय वर्गीय,विधायक समरी लाल,पूर्व विधायक जितुचरण राम,सहित अन्य शामिल है।



डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के पदचिन्हों पर चलना ही हमारा लक्ष्य: प्रो. आदित्य साहू
डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा,रांची महानगर के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पंडरा मंडल के नोभा नगर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के पदचिन्हों पर चलना ही हमारा लक्ष्य है, उनका पूरा जीवन पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए आदर्श है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिभिन्न कार्यक्रम में सत्यनारायण सिंह, रांची महानगर के महामंत्री वरुण साहू,बलराम सिंह,किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ललित ओझा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनिता वर्मा,भाजयुमो के अध्यक्ष रोमित नारायण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय जयसवाल, राजू सिंह, जीतेन्द्र सिंह पटेल, जीतेन्द्र वर्मा, ललिता ओझा, गुड्डू सिंह,राहुल चौधरी ओमप्रकाश पाण्डेय,गोपाल सोनी,लाल प्रमोद नाथ शाहदेव, मुनेश्वर साहु, सुजीत शर्मा, नीलेश सिंह, दीपक साह, रामजी प्रसाद, पप्पू जायसवाल, पप्पू वर्मा, विनोद महतो, विकास रवि, सूर्यप्रताप, बसंत पाण्डेय, पिन्टू पासवान, धनंजय सिंह पप्पू, सूरज साहु, विशाल साहु सहित मंडल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।