logo

झारखण्ड में देश भर से ज्यादा हो रही हत्या, लूट का बन रहा नया रिकॉर्ड - दीपक प्रकाश 

14205news.jpg

द फॉलोअप टीम, कोडरमा: 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश दो दिवसीय प्रवास के दौरान कोडरमा के कार्यकर्ता सम्मेलन में हेमन्त सरकार पर खूब बरसे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने 100 करोड़ निशुल्क टीकाकरण अभियान पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को वैक्सिनेसन ड्राइव को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए राजनीति करती है जबकि कांग्रेस जेएमएम राजद परिवारवाद को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति करती है।

देश भर से अधिक झारखण्ड में हो रही हत्या 
सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि देश में प्रत्येक दिन 2.2 हत्या दर है किंतु झारखंड में दोगुना से भी ज्यादा 5.27 लोगों की प्रत्येक दिन हत्या हो रही है। साथ ही मानव तस्करी में महाराष्ट्र के बाद झारखंड दूसरे स्थान पर है। संगठित अपराध और खनिज संपदा की लूट हेमंत सरकार के संरक्षण में हो रहा है। कानून व्यवस्था ठप हो चुका है। 21 महीने में 3127 बहनों के साथ दुष्कर्म हुआ है। हेमन्त सरकार नियोजन नीति के नाम पर भाषाई विवाद खड़ा करना चाहती है। तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ाकर अपनी असफलताओं को छुपाना चाहती है। इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया।


आरक्षण के नाम पर ड्रामेबाजी की बजाय कांग्रेस सरकार से समर्थन ले वापस

दीपक प्रकाश ने कांग्रेस द्वारा पिछड़ों के आरक्षण पर कर रहे प्रदर्शन को ढकोसला करार देते हुए कहा कि जिन्हें लागू करना है वे धरना देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। पिछड़ों के नाम पर विधवा विलाप कर रहे हैं। देश के इतिहास में पहली बार केंद्र की मोदी सरकार ने मंत्रिमंडल में 27 सांसदों को केंद्रीय मंत्री बनाया। भाजपा में सर्वाधिक पिछड़ी समाज के सांसद हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछड़ों के नाम पर ड्रामेबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछड़ों का आरक्षण लागू कराए या सरकार से समर्थन ले वापस। 

पार्टी समर्थित कार्यकर्ता को पंचायत चुनाव में जीत सुनिश्चित कराने का किया आह्वान

दीपक प्रकाश ने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव जल्द हो इसके लिए भाजपा ने संघर्ष किया। भाजपा के संघर्ष से झुककर सरकार को पंचायत चुनाव का फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जिले के सभी जिला परिषद सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध हो कर चुनाव की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा आपसी सहमति बनाकर चुनाव लड़ेगी। पार्टी समर्थित सदस्यों को जिला परिषद चुनाव में जीत दिलाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।