logo

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का तर्क सुनिए क्यों जरूरी है... पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि

14367news.jpg

द फॉलोअप टीम, धनबाद:
केन्द्र सरकार को कई तरह के काम करने हैं, जिसके लिए पैसे की जरूरत है। सारे कार्य करने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों का मूल्य वृद्धि करना पड़ा है। साथ ही पूरे विश्व के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था भी इस वक्त गंभीर स्थिति में है। अभी कुछ कच्चे तेल के दामों की मूल्य वृद्धि के कारण भी मूल्य में वृद्धि हुई है। कुछ दिनों के बाद मूल्य वृद्धि वापस ले ली जाएगी। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने धनबाद में पक्रकारों से बातचीत के दौरान कही, साथ ही कहा कि राज्य सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि पर विधवा विलाप कर रही है। अगर उन्हें राज्य की जनता से इतना ही प्यार है तो वह अपने यहां टैक्स हटा दें इससे जनता को राहत मिलेगी।


धनबाद के दौरे पर हैं दीपक प्रकाश
झारखंड बीजेपी अध्यक्ष दीपक प्रकाश झारखंड के जिलों का दौरा कर रहे हैं और इस दौरान वे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। इसी प्रवास के दौरान वह धनबाद के दो दिवसीय दौरे पर थे। जहां पर उन्होंने ग्रामीण भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ट्रांसफर और पोस्टिंग का व्यवसाय चला रही है साथ ही सरकार के जितने भी मंत्री हैं वह झारखंड की खनिज संपदा को लूटने का काम कर रहे हैं, उन्होंने हेमंत सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि लगभग 2 साल की इस सरकार में अगर एक भी उपलब्धि है तो वह जनता को बताएं।

 


झारखंड जंगलराज की ओर अग्रसर 
दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड जंगलराज की ओर अग्रसर हो गया है। विकास हेमंत सरकार के एजेंडे में है ही नहीं, बजट की राशि का मात्र 16% ही खर्च हो सका है। सड़क, बिजली, पानी जैसे मुद्दे पर सरकार कि कोई प्राथमिकता नहीं है। वैसे तमाम विभाग जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पास रखा है, सभी विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। लोहा, कोयला, बालू और स्टोन चिप्स जैसे खनिज संपदा की तस्करी में सरकार के मंत्री और सरकार से जुड़े पार्टी के लोग शामिल हैं।

किसानों की आय को दोगुनी करने के उद्देश्य 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की किसानों की आय को दोगुनी करने के उद्देश्य से धनबाद के सिंदरी में खाद कारखाना को फिर से खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को यूरिया की विशेष जरूरत होती है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सरकार की गलत नीतियों के कारण सिंदरी खाद कारखाना बंदी के कगार पर चली गई थी। कारखाना के शुरू होने से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष ग्रुप से लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।