logo

भाजपा का जनजाति मोर्चा झारखंड के 1000 आदिवासी गांव में मनाएगा हूल दिवस

10172news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:                                                                
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उराँव की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में 30 जून हूल दिवस की भव्य तैयारी को लेकर योजना बनाई गई। मौके पर मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उराँव ने कहा कि जनजाति समाज की प्रेरणा  है हूल क्रांति। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजाति स्वतंत्रता सेनानियों को हमेशा सम्मान देने का काम  किया है। उनका प्रयास है कि जनजाति क्रांतिकारियों की जीवनी को नई पीढ़ी समझ पाए। 

सिद्धो-कान्हो की जीवनी से होंगे रूबरु
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर उराँव ने कहा कि मोर्चा हूल दिवस के दिन मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में 1000 आदिवासी गाँव मे कार्यक्रम आयोजित कर सिद्धो-कान्हो को श्रद्धांजलि देने के साथ साथ उनकी जीवनी के बारे में जानकारी दिया जाएगा ताकि नई पीढ़ी अपने पूर्वजों के संघर्ष एवं बलिदान को अच्छे तरह से समझ सके। 
इस मौके पर एडवर्ड सोरेन, बिंदेश्वर उराँव, आनंद मुर्मू, प्रेम बड़ाईक, रवि मुंडा, राजेन्द्र मुंडा, सुलेन गाड़ी सहित कई उपस्थित थे।