logo

सिमडेगा मॉब लिंचिंग के खिलाफ सभी प्रखंड मुख्यालय में 11 जनवरी को भाजपा करेगी प्रदर्शन

16912news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भाजपा सिमडेगा मॉब लिंचिंग के खिलाफ राज्य में सबसे अधिक मुखर है। प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता घटना स्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार से मिल चुके है। अब सिमडेगा मॉब लिंचिंग के खिलाफ सभी प्रखंड मुख्यालय में 11 जनवरी को भाजपा प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी  प्रदेश भाजपा के महामंत्री आदित्य साहू ने दी है।


साहू ने कहा कि नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही मृतक के परिवार की सुरक्षा, दस लाख मुआबजा एवम दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साहू ने कहा कि  सरकार के मुख्यमंत्री तुष्टीकरण में तत्परता दिखाते हैं लेकिन एक दलित को जिंदा जलाए जाने पर चूप्पी साध लेते है।इस घटना ने एक फिर राज्य सरकार का दोहरा चरित्र उजागर किया है।