logo

21 अगस्‍त को हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा पूरे राज्य में करेगी धरना-प्रदर्शन

11989news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 
राजयसभा सांसद सह झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य में अराजकता का माहौल है। राज्य की जनता भयभीत है। विकास के नाम पर सरकार पूरी तरह फेल है। 19 महीने में एक किलोमीटर सड़क तक नहीं बनी है, ना ही लोगों को मूलभूत सुविधाएं  मिल पायी है। खनिज संपदा की लूट पूरे प्रदेश में फैली है। बालू का पैसा सत्ताधारी दल के पास पहुंच रहा है। इन सबको देखते हुए भाजपा पूरे राज्‍य में भाजपा शनिवार यानी 21 अगस्‍त को हेमंत सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगी। भाजपा अराजकता को दूर करने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है एक तरफ हम संघर्ष कर रहें हैं और दूसरी तरफ हम पर फर्जी मुकदमे दायर किए जा रहे हैं। लेकिन भाजपा इस डरेगी नहीं । 

भाजपा डरने वाली नहीं है 
आगे दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा अब डरने वाली नहीं है बल्कि आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। भाजपा का जन्म ही संघर्ष से हुआ है और इस संघर्ष को हम जारी रखेंगे।  इस राज्य का गठन भाजपा ने ही किया है। बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी पर लगे यौन शोषण के आरोपों को दीपक प्रकाश ने फर्जी बताया है। दीपक प्रकाश ने सुनील तिवारी मामले में कहा कि‍ सरकार इस मामले की सीबीआइ जांच कराए। अगर सीबीआइ नहीं हो पाती है तो हाई कोर्ट के सिटिंग जज से इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए।  ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। 

नियोजन निति पर भी साल 
दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार की नियोजन नीति पर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के भविष्य और वर्तमान दोनों के साथ खिलवाड़ कर रही है। नियोजन नीति में देवभाषा संस्कृत, राष्ट्रभाषा हिन्दी, अंतरराष्ट्रीय भाषा इंग्लिश को हटाते हुए सिर्फ उर्दू को रखना दुःखद है। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग का कोई बच्चा बाहर पढ़ेगा तो उसे इस नियोजन नीति का लाभ नहीं मिलेगा। कांग्रेस झामुमो ने संवैधानिक व्यवस्था को तोड़ने का कार्य किया है।