logo

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी PM की मन की बात

15485news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज PM नरेंद्र मोदी की मन की बात अलग-अलग बूथों पर सुनीं। दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात देशवासियों को नई ऊर्जा देती है। इससे देशवासी मजबूत हो रहे हैं। देशवासियों में सकारात्मता बढ़ी है। मन की बात भारतवासियों की बात है। देश की आवाज है। मन की बात प्रधानमंत्री के दिल की बात है। समय समय पर प्रधानमंत्री ने देश की जनता को राह भी दिखाई है। उन्होंने कहा कि मन की बात में जिस प्रकार से कोरोना के प्रति देशवासियों को आगाह किया है। निश्चित ही हम सबों को कोरोना से बचाव के उपाय करते हुए दिनचर्या के कार्य निपटाना चाहिये। दीपक प्रकाश ने भाजपा रांची महानगर, हरमू मंडल के बूथ संख्या 286 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ  'मन की बात' कार्यक्रम को सुना। 

 

अंत्योदय के सपने को साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री: बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मराण्डी रांची जिला ग्रामीण अंतर्गत ओरमांझी मंडल में विभिन्न सामाजिक संगठन के साथ 'मन की बात' को सुना। इस दौरान प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू भी उपस्थित रहे। बाबूलाल मराण्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने मन की बात के माध्यम से सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों को आगे लाने के लिए और केंद्र की योजनाओं की पहुंच पर लगातार बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी अंत्योदय के सपने को पूरा करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी मन की बात के माध्यम से छोटी छोटी समस्यायों का निपटारा भी किया है। प्रधानमंत्री जी सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी के सपने को पूरा कर रहे हैं। 

 

मजदूरों में है मोदी के प्रति श्रद्धा : धर्मपाल सिंह

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह पंडरा स्थित कृषि मंडी परिषद में मजदूर वर्ग के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इस दौरान सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के प्रति समाज के हर वर्गों के लोगो की आस्था है। प्रधानमंत्री ने मजदूरों के लिए जो कानून बनाया है उससे मजदूर वर्गों का प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अटूट आस्था एवं श्रद्धा है। आज देश का हर मजदूर प्रधानमंत्री के हर बातों को सुनता है इसलिए मन की बात कार्यक्रम में मजदूर उत्साहित होकर सुनने का काम कर रहे है। केन्द्र सरकार की योजनाओं से लोगों का जीवन बदला है।