logo

हजारीबाग के सदर ब्लॉक की बीडीओ के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना, विधायक ने की कार्रवाई की मांग 

13624news.jpg

द फॉलोअप टीम, हजारीबाग: 

हजारीबाग सदर प्रखंड की बीडीओ गुंजन कुमारी सिन्हा के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के सामने शुक्रवार को धरना दिया। भाजपा की ओर से बताया गया कि इस धरने में आम जन भी शामिल हुए, वे बीडीओ के अकर्मण्यता के भुक्तभोगी हैं। इस धरने में हजारीबाग से भाजपा विधायक मनीष जायसवाल, जिलाध्यक्ष अशोक यादव भी उपस्थित हुए। मनीष जायसवाल ने कहा कि जब से बीडीओ गुंजन कुमारी सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया है, तब से सदर प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा योजना, 15वां वित्त योजना, विभिन्न प्रमाण पत्र, विभिन्न प्रकार के पेंशन योजना, विधायक-सांसद मद का क्रियान्वयन पूरी तरह ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं की शिकायत पर कई बार इनसे बात कर जनहित के कार्यों में गति लाने का आग्रह भी किया, लेकिन वे कहती रही हैं कि उन्हें चीजों को समझने में थोड़ा समय लग रहा है। 

अधिकारी नहीं करेंगे काम तो सड़क पर होगी भाजपा 
भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान अधिकारी और कर्मचारी नहीं करेंगे, तो भाजपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने हेमंत सोरेन पर प्रहार करते हुए उनकी सरकार में विधि व्यवस्था से लेकर घटना, दुर्घटना, हत्या दुष्कर्म और नौकरशाह की मनमानी चरम पर होने की बात कही। धरना प्रदर्शन के माध्यम से बीडीओ पर कार्रवाई की मांग की गयी है। दिन भर चले प्रदर्शन में खूब नारेबाजी भी की गयी। 

ये भी रहे मौजूद 
प्रदर्शन में अमरदीप यादव, रेणुका कुमारी, तनवीर अहमद, अजीत चंद्रवंशी, विकास सिन्हा, दिनेश सिंह राठौर, विजय कुमार, विशाल बाल्मीकि, शिवपाल यादव, किशोरी राणा, बबन गुप्ता, चौधरी प्रसाद साहू, सुरेश कुमार, राजेश गुप्ता, विजय वर्मा, कुंवर मनोज सिंह, सत्यभामा, ज्योत्सना देवी, सोनी देवी, अर्जुन साव, राजू सिंह, अविनाश यादव, उमा पाठक, भानुमति पासवान, कौलेश्वर रजक, महेश प्रसाद, विनोद प्रसाद, अनिल पांडेय, प्रशांत सिन्हा, संतोष गुप्ता, राजकरण पांडेय, विक्रमादित्य, कृष्णा मेहता, दामोदर प्रसाद, जितेंद्र कुमार साहू, संतोष गुप्ता, सुबोध पासवान, पप्पू पासवान, रंजीत कुमार, राजेंद्र पासवान, श्रवण पासवान, विनीता पासवान, सरफराज हैदर, मुखिया अनूप कुमार,  वासुदेव पांडेय, पार्वती देवी, रोहित कुमार कुशवाहा, सामेंद्र सिन्हा, लिलो महतो, अजीत सिंह, नरेंद्र प्रजापति आदि उपस्थित थे।