logo

फट गया घर में रखा गैस सिलेंडर, 2 बच्चियों सहित मां गंभीर रूप से झुलसी

8528news.jpg
द फॉलोअप टीम, बोकारो:
गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ में एक घर में अचानक ही गैस सिलिंडर विस्फोट हो गया। हादसे में तीन लोग झुलस गए। घायलों में 40 वर्षीय अनिता देवी और दो बेटियां 8 वर्षीय दीपिका व 7 वर्षीय राधिका शामिल है। तीनों बुरी तरह जल गयी है। तीनों को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स में रेफर किया गया है।

लिकेज की वजह से फटा सिलेंडर
घटना के संबंध में बताया गया कि विस्फोट से पहले गैस सिलिंडर लीक कर रही थी। अचानक विस्फोट हो गयी। इस घटना में अनिता देवी 90 फीसदी जल चुकी है वहीं और राधिका 65 फीसदी। राधिका की हालत नाजुक बनी हुई है। दीपिका कुमारी कम जली है। उसकी हालत स्थिर है। 

घायलों को रिम्स में करवाया भर्ती
आनन-फानन में इन सभी को रिम्स में भर्ती कराया गया है। अनिता और राधिका की हालत नाजुक बनी हुई। जानकारी के अनुसार अनिता देवी की 6 पुत्रियों में से 4 घर पर थी और 2 बाहर खेल रही थी। घर पर मौजूद दो बेटियां अपनी मां को बचाने में जल गईं। सभी घायलों का इलाज जारी है।