logo

किसे बताएगी दर्द न बोल पाती है और न ही सुन सकती है आठ दिन से घर से लापता लड़की

10593news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद:
सदर थाना क्षेत्र के एक व्यवसायी की 20 वर्षीय बेटी 8 दिनों से गायब है। बताया जा रहा है कि लड़की मूक बधिर है। लड़की के पिता ने अनहोनी की आशंका से पुलिस को शिकायत की है। बेटी की खोजबीन की गुहार लगाई है। लड़की व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल से साइन के माध्यम से बात करती है। वह वाट्सप पर चैटिंग ग्रुप भी चलाया करती थी। आईटी सेल अभी तक युवती के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस नहीं कर पायी है।  पुलिस का कहना है कि लड़की का मोबाइल बंद है। 

29 जून को गायब हुई थी 
पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी मैट्रिक पास है। वह व्हाट्सएप पर अपने दोस्तों के साथ ग्रुप चैटिंग करती थी। उसके दोस्त भी मूक बधिर हैं। 29 जून को  अचानक ही वो घर से गायब हो गयी। घरवालों ने उसको काफी ढूंढा  सफलता नहीं मिली तो सदर थाना पुलिस के पास पहुंचे हैे।  पिता ने बताया है कि बॉबी साथ में आधार कार्ड, बैंक अकाउंट और अन्य दस्तावेज भी ले गयी है। पिता ने विधायक राज सिन्हा से मिलकर पूरी घटना बताई है। 

दोस्तों से संपर्क किया जा रहा 
विधायक राज सिन्हा ने पुलिस को फोन कर युवती की खोजबीन कराने की अपील की। पुलिस का  कहना है कि युवती की खोजबीन की जा रही है। उसके दोस्तों से भी संपर्क किया जा रहा है। लेकिन अभी तक कुछ नहीं पता चला है। फोन बंद होने से लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही है। पुलिस का कहना है कि व्हाट्सएप पर युवती साइन लैंग्वेज में बातें करती हैं, जिसके कारण उसके मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करने में परेशानी हो रही है।