logo

चाची और भतीजे के बीच था संबंध, एक ही घर में मिली दोनों की लाश

चाची और भतीजे के बीच था संबंध, एक ही घर में मिली दोनों की लाश
द फॉलोअप टीम, लखनऊ:
उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले में चाची-भतीजे की लाश एक साथ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची है। पुलिस की शुरुआती जांच में चाची और भतीजे के बीच अवैध संबंध की बात सामने आ रही है । इसी वजह से दोनों की हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। 
महिला के नाबालिग बेटे से पूछताछ में पता चला कि उसकी मां और मृतक फोन पर बातें कर रहे थे। उसने कहा कि पापा को पूरी बात बता दूंगा, जिसके बाद दोनों घर से निकले और बाइक पर बैठकर कहीं चले गए। अगले दिन दोनों की लाश मिली। बताया जा रहा कि महिला के बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में भी देख लिया था। 

पति-पत्नी में होता था झगड़ा 
मृतिका की उम्र 35 साल और मृतक की 25 साल बताई जा रही है। नाबालिग बेटे के अनुसार दोनों छुप-छुप कर आपस में बातें करते थे। जिसको लेकर महिला का उसके पति से अक्सर झगड़ा हुआ करता था। पति ने कई बार ऐसा करने से मना किया, मगर दोनों नहीं माने। पुलिस अवैध संबंध के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।