logo

छिछोरे और गुड न्यूज फिल्म की अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का निधन, कोरोना संक्रमित थीं

8219news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई : 
फिल्म 'छिछोरे' और 'गुड न्यूज' जैसी हिट फिल्मों में अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल (Abhilasha Patil) का कोरोना से निधन हो गया। बता दें कि उनके सह कलाकार पाटिल ने यह जानकारी दी। अभिलाषा (40वर्ष) को कोविड-19 जांच में संक्रमण की पुष्टि के तुरंत बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 'प्रवास' , 'बायेको डेटा का बायको', 'ते आथ दिवस' जैसी मराठी फिल्मों और 'बापमानुस' डेली शोप में भी अभिनय किया था। निधन से मनोरंजन जगत में शोक है। 

आईसीयू वार्ड में भर्ती थीं अभिलाषा
जानकारी के मुताबिक अभिलाषा पाटिल के साथ 'श्री गुरूदेव दत्ता' में काम कर चुके अभिनेता कुशाल कोली ने बताया कि उन्हें एक दोस्त से उनकी मृत्यु की खबर मिली। कोली ने कहा, 'उदेश उमार नामक हमारे एक गायक दोस्त ने उनके निधन की खबर दी। वह किसी प्रोजेक्ट पर बनारस में शूटिंग कर रही थीं। जब मुंबई आईं तो संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें आईसीयू में रखा गया था। चार मई की दोपहर करीब ढाई बजे उनका निधन हो गया। '