logo

खान परिवार की बहू बनने वाली हैं सोनाक्षी सिन्हा, इस फैमिली मेंबर से करेंगी शादी

14040news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

सोनाक्षी सिन्हा खान परिवार की बहू बनने वाली है। अलग-अलग स्त्रोतों से मिली जानकारी के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा को पिता शत्रुघ्न सिन्हा औऱ मां पूनम सिन्हा से नो ऑब्जेक्शन मिल चुका है। कहा जा रहा है कि शत्रुग्घन पहले इस शादी के खिलाफ थे। मां पूनम सिन्हा को एज डिफरेंस की वजह से समस्या थी लेकिन अब मामला सुलझ चुका है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा इस समय बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। 

दमदार अभिनय से बॉलीवु़ड मे बनाई अलग पहचान
सोनाक्षी ने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खुबसूरती से भी लाखों लोगों के दिलों को जीता है। पिछले कुछ वर्षों से सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर शोहरत कमाया है। सोनाक्षी ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।2 जून 1987 में जन्मी सोनाक्षी सिन्हा हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं और उनकी माता का नाम पूनम सिन्हा हैं।  सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी बॉलीवुड फिल्म करियर की शुरुआत बॉलीवुड के दंबग सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ से की थी। सोनाक्षी सिन्हा की यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और इस फ़िल्म ने करोड़ों का कारोबार  भी किया था।

पसंद की जाती है सलमान-सोनाक्षी की जोड़ी
सोनाक्षी सिन्हा का फिल्मी करियर बेहद सफल रहा है और उन्होंने अपने करियर में बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। दर्शक फिल्मों में सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय की तारीफ करते नहीं थकते हैं। सुपरहिट फिल्म दबंग में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पंसद किया था। सलमान खान के बारे यह भी कहा जाता है कि इनकी जोड़ी सिर्फ सोनाक्षी के साथ ही अच्छी लगती है।
 
बंटी सचदेवा के साथ रिलेशनशिप में हैं सोनाक्षी
खबरें हैं कि सोनाक्षी सिन्हा बहुत जल्द खान परिवार की बहू बनने वाली हैं। जब बात खान परिवार की बहू बनने की हो तो सबसे पहले हर किसी के दिमाग में सिर्फ एक ही नाम आता है जो है सलमान खान, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा जिस इंसान से विवाह करने वाली हैं वह सलमान खान नहीं बल्की खान परिवार का ही कोई दूसरा सदस्य है।  हां, सोनाक्षी सिन्हा खान परिवार के सबसे छोटे बेटे सोहेल खान के साले साहब बंटी सचदेवा के रिलेशनशिप में हैं और ऐसा बताया जा रहा है कि यह बहुत जल्द विवाह के बंधन में बंधना चाहती हैं।