logo

अपने गांव से दूसरे गांव हॉकी मैच खेलने गए थे दोनों खिलाड़ी, अपराधियों ने कर दी हत्या, पुलिस हत्यारे की तलाश में

1827news.jpg
द फॉलोअप टीम, गुमला  
रायडीह थाना क्षेत्र के खुरसुता गांव में रविवार की देर रात दो युवकों की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। लोगों ने इनका शव सोमवार की सुबह सड़क पर देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों के अनुसार, दोनों ही युवक दोस्त थे और रविवार की सुबह हॉकी खेलने कनचोड़ा गांव गए हुए थे। शाम में अपने गांव वापस आने के दौरान इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।

हॉकी का अच्छा खिलाड़ी था विनोद
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार युवकों की पहचान चैनपुर प्रखंड के नातापोला गांव निवासी विनोद एक्का (24) और चैनपुर प्रखंड के ही बेंदोरा गांव के रहने वाले राहुल तिर्की (25) के रूप में की गई। विनोद हॉकी का अच्छा खिलाड़ी था और गोवा में काम करता था। लॉकडाउन के बाद से वो अपने गांव वापस आया और यही पर परिजनों के साथ रह रहा था।

पुलिस को हत्यारे की तलाश  
परिजनों के अनुसार, इनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। दोनों ही हॉकी मैच खेलने के नाम पर कनचोड़ा गांव गए थे और सोमवार की सुबह इनकी हत्या होने की सूचना मिली। पुलिस को हत्यारे की तलाश है। पुलिस को हत्या के कारणों का भी पता करना होगा, तभी पता चल पाएगा कि जब किसी से दुश्मनी नहीं थी तो फिर हत्या क्यों की गई?