logo

सहेलियों के बीच से खींचा और मा'र दी प्रेमिका को गो'ली, गढ़वा में हुआ सनसनीखेज ह'त्याकांड

15563news.jpg

द फॉलोअप टीम, गढ़वा: 

गढ़वा जिला में एक सन'सनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की गो'ली मार'कर ह'त्या कर दी गई। ह'त्या का आरोप उसी के गांव के एक युवक पर लगा है। मृ'त छात्रा की पहचान शबनम खातून के रूप में की गई है। जिस युवक पर ह'त्या का आरोप है उसका नाम इत्याज अंसारी है। घटना मंगलवार दोपहर तकरीबन साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है। ये पूरी घटना कैसे हुई। आखिर मामला क्या है। पढ़िए। 

क्लास 9वीं की छात्रा थी शबनम खातून
मिली जानकारी के मुताबिक मृ'तका शबनम खातून भलुहि उच्च विद्यालय में 9वीं कक्षा की छात्रा थी। घटना के समय वो अपनी सहेली के साथ स्कूल से घर जा रही थी। गांव के ही रामचंद्र प्रजापति नाम के व्यक्ति के घर के सामने आरोपी युवक पहले से घात लगाकर बैठा था। सहेलियों ने बताया कि युवक शबनम के पास पहुंचा और उसे सहेलियों के बीच से खींच लिया। बाकी लड़कियों को धम'काया कि यहां से जाओ नहीं तो सबको गो'ली मा'र दूंगा। लड़कियां डरकर भाग गई। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पहले शबनम और आरोपी के बीच बहस हुई। 

शबनम को बहस के बाद मा'री गई गो'ली
लड़कियों के भाग जाने के बाद शबनम और आरोपी युवक के बीच कुछ देर तक बहस हुई। इसके बाद युवक ने शबनम को गो'ली मा'र दी। गो'ली लगते ही शबनम गिर पड़ी। युवक ने पि'स्तौल उसके शरीर पर फेंक दिया और वहां से भाग निकला। लड़कियों ने घर पहुंचकर सबको घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल की तरफ भागे। वहां जाकर देखा तो शबनम द'म तोड़ चुकी थी। परिजन वहां ची'त्कार करने लगे। 

ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी
ग्रामीणों ने फौरन घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभय कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शबनम की सहेलियों से पूछताछ की। प्रत्यक्षदर्शियों से भी घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली कि शबनम और इत्याज के बीच बीते 1 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शबनम के पिता ने इसकी शिकायत इत्याज के पिता से की थी। इत्याज इसके बाद काम की तलाश में सूरत चला गया था। कुछ दिन पहले ही वो घर लौटा था। कहा जा रहा है कि शबनम ने इत्याज से मिलने या बात करने से मना किया था। 

युवक ने शबनम को मा'रने की ध'मकी दी थी
पूछताछ में ये भी पता चला है कि इत्याज ने शबनम को जा'न से मा'रने की धमकी दी थी। वो शबनम पर शादी का दवाब बना रहा था। कहा था कि मेरे पास पि'स्तौल है। कहा ये भी जा रहा है कि धमकी की जानकारी शबनम की मां को थी। शबनम की मां ने इस बात की शिकायत इत्जाय के परिजनों से की थी। कहा जा रहा है कि इससे इत्याज काफी गुस्से में था। गुस्से में ही उसने घटना को अंजाम दिया। सहेलियों का कहना है कि पहले तो इत्याज ने शबनम के गु'प्तांग के पास चा'कू से वा'र किया फिर सीने मे दो गो'लियां मा'र दीं। शबनम की मौक पर ही मौ'त हो गई। 

पुलिस ने श'व को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
पुलिस ने श'व का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई कर युवक की गिरफ्तारी की मांग की है। ग्रामीणों का तो ये कहना था कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, श'व को नहीं ले जाने दिया जायेगा। हालांकि, पुलिस द्वारा समझाने पर ग्रामीण मान गये। शव को पोस्ट'मॉर्टम के लिए सदर अस्पताल (गढ़वा) भिजवा दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

थाना प्रभारी ने दिया जल्द गिरफ्तारी का भरोसा
थाना प्रभारी अभय कुमार ने आरोपी इत्याज की फोटो जारी की है। ग्रामीणों से कहा है कि जहां भी इसकी जानकारी मिले इतिल्ला करें। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की खोजबीन जारी है। आश्वासन दिया है कि आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी पुलिस ने दिया है।