logo

India Corona Update: कोरोना संकट में ब्रिटेन ने की भारत की मदद, फ्रांस ने भी किया है हरसंभव मदद का वादा

7803news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 
भारत में कोरोना की दूसरी लहर तबाही मचा रही है। संकट की घड़ी में अतंर्राष्ट्रीय समुदाय ने भारत को ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। ब्रिटेन ने भारत को जीवनरक्षक उपकरणों की खेप भेजी है। मंगलवार को जीवनरक्षक मेडिकल उपकरणों की पहली खेप भारत पहुंची। इसमें वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसेट्रेटर हैं। ब्रिटेन ने कहा कि इस सप्ताह बेजी जाने वाली सहायता की खेप जुटाई जा रही है। 

फ्रांस ने भारत की मदद करने का वादा किया
कोरोना संकट से उबरने में भारत की सहायता के लिए फ्रांस भी आगे आया है। फ्रांस ने कहा कि वो भारत को पर्याप्त मात्रा में चिकित्सा सहायता की आपूर्ति करेगा। फ्रांस ने कहा कि भारत को कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में पूरी सहायता की जाएगी। भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि फ्रांस भारत की ना केवल सहायता करेगा बल्कि दीर्घकालिक क्षमता वाला राहत प्रदान करेगा। 

भारत को इन चीजों की आपूर्ति करेगा फ्रांस
इमेनुएल ने कहा कि फ्रांस भारत को 8 उच्च क्षमता वाला ऑक्सीजन जेनरेटर, प्रत्येक 250 बेड के लिए साल भर ऑक्सीजन, पांच दिन तक 2 हजार मरीजों के लिए लिक्विड ऑक्सीजन और आईसीयू बेड के लिए 28 वेंटिलेटर उपकरण भेजेगा। 

ऑस्ट्रेलिया देगा ऑक्सीजन और पीपीई किट
यूरोपिय संघ ने भारत कोरोना संकट से उबरने में भारत की सहायता करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री ग्रेट हंट ने कहा कि उनका देश भारत को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और पीपीई किट की आपूर्ति करेगा। सऊदी अरब ने भी भारत को 80 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन भेजी है। सिंगापुर ने भी भारत की मदद की। भारतीय वायुसेना के विमान सिंगापुर से चार क्रायोजेनिक टैंकर लेकर पहुंचे। इसका इस्तेमाल प्राणवायु परिवहन के लिए किया जाएगा। 

संकट में भारत के साथ खड़ा है अमेरिका
अमेरिका ने भारत को मदद का भरोसा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को कहा कि कोविड के खिलाफ भारत की लड़ाई में वो एकजुट होकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस संकट में भारत के साथ खड़ा है। अमेरिका भारत को दवाईयां, वेंटिलेटर और कोविशील्ड टीका निर्माण में काम आने वाला कच्चा माल सहित तमाम जरूरी संसाधन मुहैया कराएगा।