logo

कल से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र, विपक्ष ने बनाई रणनीति

5654news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
राज्य के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने गुरुवार को मीडिया से बताया कि विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इधर, सूचना है कि सत्र में हंगामा भी जमकर होगा। बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाए जाने का सवाल विपक्ष प्रमुखता से उठाएगा। वहीं विपक्ष ने चालू वित्तीय वर्ष में बजट राशि नहीं खर्च होने का मामला भी उठाने की रणनीति बनाई है।

3 मार्च को होगा बजट पेश 
आलमगीर आलम ने बताया कि बजट सत्र में महामहिम राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा। 1 मार्च को वित्तीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। जबकि 3 मार्च को वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव 2021-22 का बजट पेश करेंगे। बजट सत्र 23 मार्च तक चलेगा।