logo

कुत्ते के काटने से पागल हुई भैंस ने मालकिन को मार डाला, 10 मिनट तक सींगों से करती रही वार

8914news.jpg
द फॉलोअप टीम, लातेहार:

महुआटांड़ थाना क्षेत्र के चंपा गांव में भैंस ने एक महिला की जान ले ली। महिला भैंस की मालकिन थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक पागल कुत्ते ने भैंस को काट लिया था। तब से भैंस का रवैया कुछ बदल गया था। वो पागल मवेशियों की तरह व्यवहार करने लगी थी। आशंका जताई जा रही है कि कुत्ते के काटने का असर भैंस पर हुआ था। यही महिला की मौत की वजह बनी। 

भैंस ने किया जानलेवा हमला
भैंस की मालकिन दिव्या देवी हर दिन की तरह उसे चारा डालने गई थी लेकिन तभी भैंस उग्र हो गई और उत्पात मचाने लगी। उसने अपनी मालिकन पर जानलेवा किया। दस मिनट तक वह दिव्या देवी को सींगों से मारती रही। जिससे वह गंभीर रूप से घायल। लोगों ने जब देखा तो तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है।