logo

बाघमारा में झामुमो और भाजपा के गुटों के बीच चली गोलियां

4755news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद:
दो गुटों के बीच पहले तो जमकर मारपीट हुई और देखते ही देखते यह लड़ाई इतनी बढ़ गयी, कि बात गोलियों तक आ गयी। और देर रात कई राउंड गोलियां चलाई गई। यह घटना धनबाद के बाघमारा मधुबन थाना क्षेत्र स्थित फुलारीटांड़ खटाल की है। गोलियों की तड़तड़ाहट से आस पास का पूरा इलाका थर्रा उठा। वारदात में दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। घटनास्थल पर बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू अपने दल-बल के साथ पहुंची। पुलिस टीम के पहुंचते ही घटनास्थल से सभी उपद्रवी फरार हो गए। जांच में पुलिस को तीन खोखे भी मिले है। 

क्यों हुई गोली बारी 
स्थानीय लोगो ने बताया कि पहले से ही इन दोनों गुटों की लड़ाई चल रही थी। एक गुट झामुमो का है और दूसरा बीजेपी का। लड़ाई होनी जब शुरू हुई तो उस वक़्त काम लोग थे लेकिन देखते ही देखते खटाल के पास दोनों पक्षों के समर्थक जुटने लगे। अचानक दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चलने लगी। उस क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी। स्थानीय लोग अपने-अपने घरो में बंद हो गए थे। पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।