logo

अब विदेशाें से वैक्सीन लेगा झारखंड, ग्लोबल टेंडर के लिए कैबिनेट बैठक में लगेगी मुहर!

9393news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड सरकार की अभी 4बजे से कैबिनेट की बैठक होने जा रही है।  इसमें तीन अहम मुद्दों पर फैसले लिए जा सकते हैं। दरअसल कोविड वैक्सीन की किल्लत से जूझ रही राज्य सरकार ने अब विदेशाें से वैक्सीन लेेने का  सोचा है। इस मीटिंग में ग्लाेबल टेंडर निकालने पर कैबिनेट में मुहर लगनी है। मुख्यमंत्री के पास स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव भेजा था। जिसमें मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग से बात करने को कहा था। इसमें वित्त विभाग ने भी अपनी सहमति दे दी थी। वित्त विभाग से इस फाइल को स्वास्थ्य विभाग को वापस दे दिया गया था। वहां से इस प्रस्ताव काे मंत्रिमंडल सचिवालय भेजा गया। अब अगर विदेशों से 50 लाख डाेज वैक्सीन मंगाए जाते है तो इसमें 300 से 400 कराेड़ रुपए खर्च  हो सकते हैं। 

राज्य के पास कौन सा टीका कितना उपलब्ध 
राज्य में 18 से 44 साल वालाें के लिए सिर्फ 55 हजार वैक्सीन के डाेज ही बचे हैं। वहीँ 45 साल से अधिक उम्र वालाें के लिए 10.37 लाख काेराेना वैक्सीन के डाेज उपलब्ध हैं। अगर केंद्र से मंजूरी मिल जाती है तो 45+ के लिए जो दो लाख डोज मिले है उसे 18+ वालो में उपयोग किया जायेगा। संभावना यह भी है कि इस महीने 45+ वालों के लिए 10 लाख और 18+ वालों के लिए 5 लाख डोज मिल सकते हैं।

ग्लोबल टेंडर पर वैक्सीन मिलना तय नहीं 
ग्लाेबल टेंडर मिलने के बाद भी कब तक वैक्सीन मिलेगी, तय नहीं है। कई राज्याें ने ग्लाेबल टेंडर जारी किया है लेकिन अब तक वैक्सीन नहीं मिले। यूपी ने 5 मई को ग्लोबल टेंडर किया था लेकिन किसी कंपनी से अभी तक कोई वैक्सीन नहीं आयी है। यूपी ने 4 करोड़ वैक्सीन के लिए यह टेंडर किया था। अब 10 जून तक के लिए आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। दिल्ली ने भी टेंडर निकाला है, पर न किसी कंपनी से बात फाइनल नहीं हुई है।