logo

आपका झूठ नहीं सुन सकते बोलकर भाजपा के विधायकों ने किया सदन से वाकआउट

आपका झूठ नहीं सुन सकते बोलकर भाजपा के विधायकों ने किया सदन से वाकआउट
द फॉलोअप टीम, रांची : 
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को भाजपा के विधायकों ने सदन से वाकआउट किया। सदन में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर जवाब दे रहे थे, तभी भाजपा के विधायकों ने वाकआउट कर दिया। उन्होंने कहा कहा कि आपका झूठ हम नहीं सुन सकते। भाजपा नेताओं के वाकआउट के बाद भी मंत्री मिथिलेश ठाकुर बोलते रहे। बता दें कि आज बजट सत्र में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के बजट पर चर्चा थी। चर्चा के बाद विभागीय मंत्री जवाब दे रहे थे। 

मंत्री से इस्तीफे की मांग भी कर चुके हैं भाजपा के विधायक 
आज के ही सत्र में भाजपा के विधायक बिरंची नारायण ने मंत्री से इस्तीफे की मांग की थी। उन्होंने कहा थी कि विभागीय मंत्री को यह जानकारी नहीं है कि विधायक और सांसद निधि से कितने चापाकल का निर्माण हुआ है, यह दुर्भाग्यूर्ण है। इसके बाद सत्र स्थगित हुआ। सत्र के शुरू होते ही भाजपा के विधायकों ने वाकआउट कर दिया।