logo

वर पक्ष कर रहा था दूल्हे का स्वागत तभी शामियाने में घुसी कार, सात लोगों को रौदा

8455news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू:

पलामू के उंटारी में एक अजीब सी दुर्घटना हुई। उंटारी थानाक्षेत्र अंतर्गत सीढ़ा गांव में दुल्हन के घर पर बारात पहुंची। दरवाजे पर रश्म अदायगी का कार्यक्रम जारी था। उसी समय अचानक दूल्हे को लेकर आई कार शामियाने में घुस गयी। घटना में सात लोगों को गंभीर चोट आई। जानकारी के मुताबिक घायलों में वर पक्ष के चार लोग वहीं वधू पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गये। 

नाराज लोगों ने की कार चालक की पिटाई
जानकारी के मुताबिक सीढ़ा गांव निवासी राजमोहन पासवान के घर पर बारात आई थी। द्वार पूजा किया जा रहा था। कुछ लोग शामियाने में बैठकर नाश्ता कर रहे थे। उसी समय दूल्हे को लेकर आई कार शामियाने में घुस गयी। इसमें सात लोग घायल हो गये। घटना से नाराज कुछ लोगों ने कार चालक की पिटाई कर दी। सभी घायलों को विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।