logo

किडनैपिंग...यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के लिए मारपीट, विरोध किया तो खिलाया प्रतिबंधित मांस

12493news.jpg

द फॉलोअप टीम, सुपौल:

सुपौल में 2 बच्चों की मां का यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।  मामला भीमपुर थाना क्षेत्र के केवला गांव का है। दरअसल एक महिला का अपहरण कर लिया गया था। आरोपी ने कई दिनों तक लगातार उसके यौन-शोषण किया और फिर उसपर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाने लगा। महिला ने मना किया तो उसे प्रतिबंधित मांस खिलाया। महिला न्याय की गुहार लगा रही है। 

30 जून को हुआ अपहरण 
पीड़िता ने बताया कि 30 जून के शाम वो शौच के लिए निकली थी। उसी दौरान आरोपी कलीम ने उसका अपहरण कर लिया और आंख-मुंह बंद करके गाड़ी में बिठाकर फारबिसगंज लेगा। वहां एक बंद कमरे में वो उसका यौन-शोषण करता था और उसके साथ साथ मारपीट भी करता था।  पीड़िता का आरोप है कि कलीम उसपर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। 

ट्रेन से कहीं ले जा रहा था महिला को 
महिला ने बताया कि शनिवार को उसे आरोपी कहीं लेकर जा रहा था। तभी महिला ने ट्रेन के किसी यात्री के फोन से परिजनों को फोन किया और सारी सूचना दी। पीड़िता के परिजनों ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को यह बात बताई और फारबिसगंज स्टेशन पहुंचे और महिला को सकुशल बरामद किया। आरोपी मोहम्मद कलीम को भी मौके से ही पकड़कर भीमपुर थाना के सुपुर्द कर दिया। घटना के संबंध में भीमपुर थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि पीड़िता द्वारा दिये आवेदन के आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।