logo

UP Election 2022: सभी पोलिंग बूथ में लगेगी VVPAT मशीन, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग

16610news.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग अगले नए साल में किसी भी वक्त चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इस बीच देश में कोरोना के मामलों में अचानक उछाल देखा गया है। गौरतलब है कि चुनाव की संभावना तथा तैयारियों को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग की टीम ने जिन राज्यों में चुनाव होना था उसका दौरा किया था। इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस वार्ता की। चुनाव आयुक्त ने जानकारी दी है कि राजनीतिक दलों के साथ वार्ता में क्या चर्चा हुई। 

सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात
केंद्रीय निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि हमने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दलों ने माना कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चुनाव करवाया जाना चाहिए। गौरतलब है कि ये जानकारी सुशील चंद्रा ने यूपी विधानसभा चुनाव-2022 के आलोक में ये जानकारियां दी हैं। सुशील चंद्रा ने ये भी जानकारी दी है कि किन नियमों का पालन करते हुए मतदान करवाया जायेगा। क्या सावधानी बरती जायेगी।

 

सभी मतदान केंद्रों में वीवीपैट मशीन भी लगाई जायेगी
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर वीपीपैट मशीन लगाये जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लगभग 1 लाख मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में 61 फीसदी मतदान हुआ था। 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी में 59 फीसदी मतदान हुआ। उन्होंने कहा कि ये चिंता का विषय है कि जिस राज्य में लोगों में राजनीतिक जागरूकता अधिक है वहां मतदान प्रतिशत कम क्यों है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।