logo

कोल इंडिया पर डेढ़ लाख करोड़ बकाया, विपक्ष साथ दे तो करा सकता हूं काम बंद

12660news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि अगर मुख्य विपक्षी पार्टी साथ दे तो कोल इंडिया का काम बंद करने का निर्णय ले सकता हूं। सिर्फ कोल इंडिया पर राज्य का डेढ़ लाख करोड़ रुपया बकाया है। अब तक महज 300 करोड़ रुपये मिले हैं। मुख्यमंत्री भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के गैर सरकारी संकल्प द्वारा उठाये गए सवाल का जवाब दे रहे थे। ढुल्लू महतो ने धनबाद क्षेत्र में कोल इंडिया के विस्थापितों को मुआवजा देने से संबंधित सवाल पूछा था। इसी पर सीएम ने कहा कि विस्थापितों का छोड़िए राज्य सरकार भी पैसा कोल इंडिया नहीं दे रहा है।

नाक रगड़ कर थक चुकी है सरकार
सीएम ने कहा कि कोल कंपनियां झारखंड सरकार को परेशान कर रही है। रैयतों को परेशान कर रही है। झारखंड सरकार पैसा के लिए नाक रगड़-रगड़ कर थक चुकी है। कंपनी लगते वक्त ये लोग ठीक से पेश आते हैं लेकिन जैसे ही कंपनी लग जाती है। इनका व्यवहार बदल जाता है। 

ऐसा न हो जनता विरोध में उतर जाए
सीएम ने कहा कि देश की एकजुटता की खातिर हमलोग काम तो बंद नहीं करेंगे, लेकिन ऐसा न हो कि आम जनता खुद कोल कंपनियों के खिलाफ सड़क पर उतर जाए, क्योंकि कंपनियां राज्य सरकार की भी बात नहीं मानती।