logo

गोवर्धन प्रतिमा विसर्जन के दौरान हजारीबाग़ में दो पक्षों में झड़प

14635news.jpg

द फॉलोअप टीम, हजारीबाग:

संवेदनशील शहर हजारीबाग में लगभग हर ही पर्व-त्योहार में झड़प की खबरें मिल ही जाती हैं। आज फिर ऐसी ही सूचना मिली है। खबर है कि गोवर्धन प्रतिमा विसर्जन के दौरान शनिवार शाम दो पक्षों में झड़प हो गई। एसपी मनोज रतन चोथे के मुताबिक गोवर्धन प्रतिमा विसर्जन के दौरान झड़प हुई थी। हालांकि मामले को शांत करा दिया गया है। अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

कैंप कर रही है पुलिस

जैसी जानकारी मिली है। शाम में गोवर्धन प्रतिमा विसर्जन के लिए लोग जा रहे थे। सुजाय चौक के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहा-सुनी हो गई, जो झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों की ओर से पथराव की भी खबर है। इस पथराव में वाहनोें के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कुछ कुर्सियां भी तोड़ी गईं।सूचना मिलने पर टाउन डीएसपी महेश प्रजापति, सीसीआर डीएसपी और सदर इंस्पेक्टर गणेश सिंह सदलबल मौके पर पहुंचे। उसके बाद मामले को शांत कराया गया। मौके पर पुलिस कैंप कर रही है।