logo

गैंग्स ऑफ वासेपुर: जेल में बंद फहीम के करीबी को मारी गो' ली, अस्पताल जाते तोड़ा दम

15294news.jpg

द फॉलोअप टीम, धनबाद:

गैंग्स ऑफ वासेपुर के बीच तनानी जब-कभी हिंसा का रूप ले लेती है। इलाके के नागरिक अब इसे आम समझ चुके हैं। लेकिन पुलिस के लिए ऐसी दादागीरी, छिनतई और हिंसा हमेशा की तरह चुनौती ही है। ताजा मामला है कि जेल में बंद गैंगस्टर फहीम खान के एक काफी निकट सहयोगी की आज जान ले ली गई।  खबर है कि फहीम का करीबी नन्हे किसी काम से अली नगर आया था। इसी दरम्यान उसे गोली मार दी गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जाने लगा, लेकिन इस बीच उसने दम तोड़ दिया। उसके समर्थकों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने पहुंच कर स्थिति संभाली है। 

 

उम्रकैद की सजा काट रहा फहीम खान

बता दें कि डॉन रहा फहीम अभी जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में आजीवन कारावास की सजा काट कर रहा है। इधर, धनबाद में उसके जुर्म के धंधे को उसके लोग चला रहे हैं। साल के श्लुरुआत में फहीम की पत्नी रिजवाना परवीन ने अपनी जान की सुरक्षा की गुहार झारखंड हाईकोर्ट से लगाई थी।  उसने दायर याचिका में कहा था कि धनबाद पुलिस से अंगरक्षक की मांग उसने की थी। कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

 

 

डॉन फहीम खान की बीवी को जान का डर सता रहा है.