logo

दिल्ली में 3 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, सीएम केजरीवाल ने दी जानकारी

7740news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में लॉकडाउन और एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया। दिल्ली सरकार ने बताया कि अब 3 मई तक राजधानी में लॉकडाउन लगा रहेगा। बीते दिनों जो 1 सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया था उसकी अवधि कल शाम पांच बजे खत्म हो जायेगी। सरकार ने इसे बढ़ाने का फैसला किया। 

दिल्ली में कोरोना से हालात बेकाबू
दिल्ली कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में से एक है। यहां रोजाना 20 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को भी दिल्ली में 24 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मरीज मिले। इस बीच 357 लोगों की मौत हो गयी। दिल्ली के हॉस्पिटल में बेड और ऑक्सीजन की कमी है। इसकी वजह से संक्रमित मरीजों के इलाज में मुश्किलें आ रही है। यही वजह है कि यहां लॉकडाउन बढ़ा दिया गया। 

राजधानी में बढ़ाया गया लॉकडाउन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में लॉकडाउन बढ़ाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीते दिनों हमने जो लॉकडाउन लगाया था उसकी अवधि कल शाम पांच बजे खत्म हो जायेगी। सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में लॉकडाउन ही एकमात्र निर्णायक हथियार है। पिछले साल लॉकडाउन में पॉजिटिविटी रेट में कमी आई थी। लगभग 36 फीसदी की गिरावट आयी थी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में थोड़ा सुधार दिखा है। 

कोरोना से जंग में सहभागिता जरूरी
सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में नागरिकों का भी मानना है कि लॉकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए। लोगों ने इसको बढ़ाने की मांग भी की थी। ये जनसहभागिता का उदाहरण है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन का सकारात्मक असर दिखेगा। संक्रमतों की संख्या में कमी आयेगी। उन्होंने कहा कि सरकार हालात पर नजर रख रही है। जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।