logo

कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, लगाया मारपीट और महिलाओं से छेड़खानी का आरोप

4117news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
रांची एयरपोर्ट पर भाजपा और कांग्रेस के युवा-छात्र कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। भाजपा कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत के लिए पहुंचे थे। जबकि झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता धर्मेंद्र प्रधान के समक्ष घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की, पार्टी झंडे को नुकसान पहुंचाया गया और कपड़े फाड़े. साथ ही महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई है। इसे लेकर डोरंडा थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामला दर्ज करवाया गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
घरेलू गैस और पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ झारखंड महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आने की सूचना को लेकर एयरपोर्ट रोड पर विरोध प्रदर्शन किया है। इससे पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चेकिंग की गई। बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।



ये भी पढ़ें......

उज्जवला गैस का दिखाया सपना था,  अब सब्सिडी ले ली वापस
झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं को उज्जवला गैस का सपना दिखाया था, लेकिन अब गैस सिलेंडर की सब्सिडी वापस ली गई है। जिससे महंगाई बढ़ गई है। वहीं पेट्रोल डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी की वजह से आम लोगों को आर्थिक चोट पहुंच रही है। इससे धर्मेंद्र प्रधान को डर है कि लोग इसका विरोध करेंगे, इसलिए वह चोरी चुपके आए।