logo

कांग्रेस ने शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक दूरी बनाते हुए भगवान शिव की आराधना करने की अपील की

11178news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने सावन महीने की राज्य वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्‍होंने कहा कि श्रावन मास का शिव भक्तों को हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। यह भगवान शिव का प्रिय महीना है। राज्य के विभिन्न शिवालयों में आस्था, विश्वास, भक्ति से इस त्यौहार में पूरे महीने लाखों लोग शिव की अराधना करते हैं। शिव को जल, दूध, बेलपत्र चढ़ाते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण करने का आशीर्वाद मांगते हैं। करोड़ों लोगों के जीवन यापन का भी सशक्त माध्यम है। पूरे महीने छोटे से लेकर बड़े व्यवसाय करने वाले इस एक महीने से पूरे सालभर अपना व अपने परिवार की परवरिश करते हैं। लेकिन इस महामारी ने हमारा सब कुछ नुकसान कर दिया है। मैं सभी भोले के भक्तों से अनुरोध करता हूं कि धैर्यपूर्वक पूर्वक सामाजिक दूरी बनाते हुए शिव की आराधना करें। हम सबकी मनोकामना पूरी होगी एवं हम संकट से बाहर निकलेंगे।

उत्साह और जुनून में कोई कमी नहीं

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने भी सावन महीने की राज्य वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने  कहा भगवान भोलेनाथ की पूजा करना और उन्हें जल चढ़ाना अति फलदाई माना गया है। सावन में कांवर यात्रा का बहुत अधिक महत्व है। बोल बम का नारा लगाते हुए जल को कांवर में बांधकर मीलों कठिन यात्रा करके भगवान शिव को जल चढ़ाते हैं लेकिन महामारी ने हमें जरुर जकड़ लिया है इसके बावजूद हमारे उत्साह और जुनून में कोई कमी नहीं आई है।

बाबा भोलेनाथ हमारे संकटों को दूर करेंगे

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा सावन का महीना पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता ह। भगवान शिव की पूजा की जाती है, पूरे महीने लोग भक्ति भाव से शिव की आराधना करते हैं और उन्हें मनचाहा वर मिलता है,हमें पूरा विश्वास है भोलेनाथ राज्य को संकट से बाहर निकालेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने सावन महीने की राज्य वासियों को बधाई दी है,उन्होंने कहा आस्था, विश्वास,भक्ति,श्रद्धा का यह त्योहार हमारे लिए कई मामलों में लाभदायक है लेकिन हम विवश हैं, किंकर्तव्यविमूढ़ है, हम मानते हैं कि राज्य की जनता काफी सकारात्मक सोच के साथ संकटों का सामना करती रही है और हमें पूरी उम्मीद है इस सावन महीने में बाबा भोलेनाथ हमारे संकटों को अवश्य दूर करेंगे।