logo

कांग्रेस ने महिला, दलित उत्पीड़न विरोध दिवस मनाया, 9 नवंबर को निकाली जाएगी ट्रैक्टर रैली

2141news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची  
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में महिला और दलित उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ में आज रांची में मोरहाबादी मैदान में बापू वाटिका के सामने एक दिवसीय धरना दिया गया। उत्तर प्रदेश कि हाथरस घटना समेत देश में लगातार दलितों के ऊपर बढ़ते दुष्कर्म, यौन शोषण और अपराध के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।   

बीजेपी में महिलाओं उत्पीड़न बढ़ा- रामेश्वर 
में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देने के दौरान अपने नारे के जरिए भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उनके नारों में ‘भाजपा का नारा बेटी बचाओ नहीं-तथ्य छुपाओ सत्ता बचाओ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में एसटी-एससी की सुरक्षा के लिए कानून बनाए गए, लेकिन इसके साथ भाजपा की सरकार लगातार छेड़छाड़ कर रही है। यहां तक कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ भी मानवता शर्मसार हो रही है। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं के साथ बढ़ते अन्याय, अत्याचार, दलित समाज और वंचित समुदाय के ऊपर उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं को लेकर और उन्हें न्याय दिलाने की मांग को लेकर देश के सभी राज्य मुख्यालयों में पार्टी धरना दे रही है। 

9 नवंबर को निकाली जाएगी ट्रैक्टर रैली
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि 9 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कृषि काले कानून के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। रांची के नामकुम घाघरा क्षेत्र से खेत बचाने के लिए राज्य स्तरीय ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी। इस रैली का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव करेंगे। इस रैली का फोकर पिछले 70 सालों में किस तरह केंद्र सरकार हरित क्रांति पर प्रहार कर रही है।

ये भी पढ़ें......