logo

बड़कागांव में कांग्रेस ने चलाया जागरूकता अभियान, मोदी सरकार की गलत नीतियों का किया विरोध

15428news.jpg

द फॉलोअप टीम, हजारीबाग: 

बड़कागांव प्रखंड के चंदौल एवं मोहंगाई कला पंचायत में कांग्रेस द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। गांव वालो से संपर्क करक उनको बीजेपी सरकार में अर्थव्यवस्था की बर्बादी, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई की जानकारी दी गई। इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार की नीतियों के खिलाफ हल्ला बोला। 

बीजेपी सरकार में बेकाबू हो गई महंगाई
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विश्वेश्वरनाथ चौबे ने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता हर गांव और मुहल्ले में जाएंगे। लोगों को सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के प्रति सचेत करेंगे। उनकी गलत नीतियों को जनता के समक्ष उजागर किया जायेगा। कांग्रेस पार्टी का ये कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। 

बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे शामिल
प्रखंड अध्यक्ष विश्वेश्वर नाथ चौबे ने कहा कि बीजेपी सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। लोगों की रोजी-रोटी भी मुश्किल में है। इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, संजय महतो, श्याम भार्गव, मोहम्मद तपन, निरंजन कुमार, किशोर शुक्ला, मोहम्मद मेहदीन, फागू राम, सुरेश चौधरी, दिनेश्वर पासवान, मोहम्मद सलीम, तारकेश्वर राम, मोहम्मद आजाद समेत कई लोग मौजूद थे। भारी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।