द फॉलोअप टीम, रांचीः
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से सीएम से कहा है कि कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण को देखते हुए राज्य में सभी तरह की सामाजिक उत्सव में पाबंदी लगा देनी चाहिए साथ ही साथ नाइट कर्फ्यू एवं बाजार के लिए समय-सीमा निर्धारित कर देनी चाहिए।

तेजी से फैल रहा कोरोना
विक्रम जायसवाल ने पत्र में यह भी कहा है कि झारखंड में कोरोना की रफ्तार फिर तेज होने लगी है। विगत 2 सप्ताह में संक्रमितों की संख्या करीब 4 गुना हो गई है। रविवार को ही राज्य में 60 मरीज कोरोना से संक्रमित व्यक्ति चिन्हित हो पाया है। मालूम हो कि कोरोना वायरस के प्रथम एवं द्वितीय चरण में देश में राज्य को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अब फिर ओमीक्रोन की नया वेरिएंट अपना पांव पसारने लगी है। ऐसे में ओमीक्रोन के प्रकोप से राज्य को बचाने के लिए सचेत एवं पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है।

सख्ती से हो नियमों का पालन
जायसवाल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि 31 दिसम्बर एवं नये साल की गैदरिंग एवं सभी तरह की सामाजिक उत्सव को पूर्णतः बंद किया जाए। इसके साथ नाईट कर्फ्यू एवं बाजार खोलने हेतु कोई समय सीमा तय की जाए। राज्य के सभी व्यक्तियों को मास्क, सैनिटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग वाली नियम को सख्ती से पालन कराई जाए ताकि झारखंड राज्य को ओमीक्रोन की नये वेरिएंट की लहर से बचायी जा सके।