logo

धार्मिक आस्था और विश्वास को भाजपा राजनीतिक रंग न दे- विनय दीपू

12591news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

दो-तीन दिनों से विधानसभा भवन में मुस्‍लिम कर्मचारियों को नमाज के लिए एक कक्ष दिए जाने का मामला तूल पकड़ चुका है। विपक्ष भाजपा ने इसके विरोध में आंदोलन छेड़ दिया है। इधर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य विनय सिन्हा दीपू ने भाजपा को चुनौती दी है। कहा है कि विधानसभा में जो लोग मंदिर-मस्जिद बनाने की बात कर रहे हैंं, वो दरअसल जनता की मूलभावनाओं से लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। अगर सही में हिन्दू धर्म के बारे में चर्चा कर रहे हैं वो तो हमारे साथ एक-एक कर के हनुमान चालीसा, दुर्गा पाठ एवं जितने तरह के श्‍लोक हैंं उसकी चर्चा करें।

 

हिन्दू धर्म कहीं नहीं सिखाता कि अपने धर्म के लिए सार्वजनिक डांस किया जाए। पूजा-पाठ एकाग्रता की चीज है।  देश की परंपरा रही है कि हर धर्म के लोगों को दूसरे के धर्म की इज्जत करनी चाहिए। यही हमारा धर्म सिखाता है।  असल में भाजपा का चरित्र ही रहा है कि जनता का ध्‍यान मूल समस्‍या से हटाकर धर्मांधता की ओर धकेला जाए। महंगाई, पेट्रोल-डीजल में बेतहाशा बृद्धि से आम जनता के मन को भटकाने का यह भाजपा का सुनियोजित षडयंत्र है। धार्मिक आस्था और विश्वास को भाजपा राजनीतिक रंग न दे।