logo

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने होली में डीजे बजाकर फोड़ा मटका, BJP ने FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की

6937news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अम्बा प्रसाद ने होली के दिन अपने ट्विटर एकाउंट पर 1 मिनट 32 सेकेंड का एक वीडियो अपलोड किया। वीडियो अप्लाइड होते ही वायरल हो गई और अम्बा प्रसाद पर कार्रवाई की मांग उठने लगी। 

क्या है वीडियो में
एक मिनट 32 सेकेंड के वीडियो को अम्बा प्रसाद ने सोमवार को अपने ट्विटर एकाउंट पर अपलोड किया है। इस वीडियो में काफी भीड़ दिख रही है। उसके बाद इस भीड़ के बीच से अम्बा प्रसाद ऊपर निकलकर आती है और ऊपर टंगे मटका को फोड़ देती है। इस दौरान अम्बा प्रसाद नीचे भी गिर जाती है। इसके बाद भीड़ डीजे के धुन पर थिरकने लगता है। इस वीडियो के कैप्शन में अम्बा प्रसाद ने लिखा है कि मेरे पिता योगेंद्र साव द्वारा शुरू की गई परंपरा को बढ़ाते हुए मैंने अपने गाँव पहरा में मटका फोड़ा। 

बीजेपी ने की कार्रवाई की मांग
बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद पर कार्रवाई की मांग की है। प्रतुल ने कहा है कि अगर कोई आम आदमी कानून का उलंघन करता तो सीधे जेल जाता लेकिन सरकार के द्वारा सार्वजनिक होली पर प्रतिबंध के वावजूद कांग्रेस विधायक डीजे बजाकर होली मना रही है और ट्वीट कर रही हैं। प्रतुल ने अम्बा प्रसाद के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।