logo

कांग्रेस MLA अंबा प्रसाद ने उठाई धरती आबा बिरसा मुंडा को भारत रत्न देने की मांग

14968news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद ने धरती आबा बिरसा मुंडा को भारत रत्न देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा गरीबों, पीड़ितों, शोषितों के सच्चे मसीहा थे। उनके कल्याण के लिए संघर्षरत रहते हुए बलिदान दिया। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान सर्वोपरि है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी और जनजातीय समुदाय को उनके खिलाफ एकजुट किया था। महज 25 वर्ष की उम्र में उनकी संदिग्ध मृत्यु जेल में हो गई थी। भगवान बिरसा मुंडा को धरती आबा के नाम से जाना जाता है। अंबा  झारखंड विधानसभा  की प्राक्कलन समिति और निवेदन समिति की सदस्य भी हैं।

स्थापना दिवस एवं बिरसा मुंडा जयंती की शुभकामनाएं

अंबा प्रसाद ने राज्य वासियों को झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में विधायक ने कहा कि वे देश के आधुनिक इतिहास के गौरव हैं। उनकी जयंती के ही दिन वर्ष 2000 में झारखंड आधिकारिक तौर पर राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। अंबा प्रसाद ने समस्त राज्य के लोगों के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार उनके सपनों का झारखण्ड बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।