logo

झारखंड में गरमाई राजनीति: अपनी ही सरकार से नाराज कांग्रेसी विधायक आलमगीर आलम के आवास पर जुटे

10442news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
बिहार के बाद अब झारखंड में भी बारिश के बीच सियासी सरगर्मी ने अचानक  तपिश बढ़ा दी है। पिछले एक माह से अंदर-अंदर चल रही रसाकशी अब धरातल पर आ गई है।
कांग्रेस के विधायक अपनी ही सरकार से नाराज हैं। ये नाराजगी बीते कई दिनों से है। रामगढ़ विधायक ममता देवी का उठाया मुद्दा हो, अम्बा प्रसाद पर दर्ज मुकदमे की बात या फिर बीते दिनों दीपिका पांडेय सिंह पर हुए केस से विधायकों की नाराजगी बढ़ गई है। पिछले दिनों हुई विधायक दल की बैठक में यह तय हुआ था कि जल्द कांग्रेस का डेलिगेशन मुख्यमंत्री से मिलेगा। लेकिन अब कोई विधायक मुख्यमंत्री से बात नहीं करना चाह रहा है। विधायकों की इच्छा है कि केंद्रीय नेतृत्व से सभी मसलों पर बात हो। बहुत जल्द कांग्रेस विधायकों की नाराजगी को देखते हुए विधायक दल की आपात बैठक बुलाई जाएगी। 



रांची में नहीं हैं आलमगीर आलम
कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम फिलहाल पाकुड़ में हैं, लेकिन उनके रांची के धुर्वा स्थित आवास में कांग्रेस के 4 विधायक 2 कार्यकारी अध्यक्ष बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में कई विधायक वर्चुवाली भी जुड़े हैं। जो विधायक आलमगीर के आवास में मौजूद हैं, उनमें महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, रामगढ़ विधायक ममता देवी, बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद और झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह मौजूद हैं। इसके साथ-साथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा और संजय लाल पासवान भी मौजूद हैं।