logo

UP Election 2022 : UP चुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, युवा और महिलाओं को प्राथमिकता

e7e3d022-01c4-44df-b72d-98c29aaac7931.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी चुनाव के लिए पार्टी के 125 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। वर्चुअल प्रेस वार्ता में प्रियंका गांधी ने कहा कि युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। 

युवाओं-महिलाओं को प्राथमिकता
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि कुल 125 उम्मीदवारो में से 40 फीसदी महिलायें हैं वहीं 40 फीसदी युवा हैं। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पहल के साथ हम राज्य में एक नई तरह की राजनीति लाने की उम्मीद करते हैं। 

यूपी में काफी सक्रिय हैं प्रियंका गांधी
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव की तारीखों से बहुत पहले से ही प्रियंका गांधी यूपी में सक्रिय हैं। वो लगातार रैली और जनसभा को संबोधित कर रही थीं। हाथरस और लखीमपुर खीरी वाली घटना में कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी ही बतौर बड़ा चेहरा नजर आईं। उन्होंने यूपी में लड़की हूं..लड़ सकती हूं का नारा दिया है। 

योगी सरकार पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी ने यूपी में प्रतिज्ञा रैली की शुरुआत की है। वो लगातार लोगों से मिल रही हैं। महिलाओं  से उनकी समस्याओं पर बातचीत करती दिख रही हैं। इसका कितना प्रभाव जनता पर पड़ेगा, ये तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन प्रियंका गांधी यूपी की योगी सरकार की नीतियों के खिलाफ लगातार हमलावर हैं। निशाना साध रही है।