logo

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और वरिष्‍ठ नेता गोपाल शरण नाथ शाहदेव को कांग्रेस ने किया याद

10254news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
पूर्व प्रधानमंत्री व अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती और हटिया विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके कांग्रेस नेता गोपाल शरण नाथ शाहदेव की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस भवन में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। उनके कृत्यों को याद किया। मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू, जोनल कोर्डिनेटर अशोक चौधरी ने कहा कि पेशे से कृषि विशेषज्ञ एवं वकील नरसिम्हा राव आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र सरकार में विदेश मंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, शिक्षा मंत्री, योजना मंत्रालय के प्रभार में देश की सेवा की। दूसरी तरफ मई 1991 में राजीव गांधी के निधन के उपरांत जब पी वी नरसिम्हा राव को सत्ता मिली तो चुनौतियां भरी पड़ी थी, जिसे उन्होंने पटरी पर लाने का काम किया।
 

ये भी रहे मौजूद
पूर्व विधायक गोपाल शरण नाथ शाहदेव को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नागवंशी शाही परिवार के राजकुमार व हटिया विधानसभा के प्रतिनिधित्व कर चुके स्वर्गीय शाहदेव राजनीतिक जीवन काल के छोटे से समय में एक अमिट छाप छोड़ने का काम किया। क्षेत्र की जनता का विश्वास हासिल किया। दुर्भाग्य वश दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। लेकिन युवाओं के लिए वे सदा प्रेरणा स्रोत के रूप में याद किए जाएंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष नेली नाथन,सन्नी टोप्पो, सोनी नायक,विजय कुमार, राजेश बर्मा,अख्तर अली,चिन्टू कुमार,रामानन्द केसरी मुख्य रुप से उपस्थित थे।