logo

जानिये धरती आबा को कांग्रेस कैसे करेगी याद, कहां-कहां जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर

14972news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड का स्थापना दिवस मनाया जाता है। कांग्रेस झारखंड सरकार में शामिल है। इसलिए उसकी हर गतिविधियों पर जनता की नजर रहती है। इस खबर में आपको जानकारी मिलेगी कि 15 नवंबर को इस अवसर पर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता क्या करेंगे, किस-किस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कहां-कहां आयोजन होंगे। 

 

उलिहातू से चाईबासा तक कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर 15 नवम्बर को सुबह 09.00 बजे रांची से खूंटी जाएंगे। 10ः00   बजे नेताजी चौक में मार्ल्यापण कर खूॅंटी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में भाग लेंगे। 10ः30 बजे कचहरी चौक में पदयात्रा में शामिल होंगे और बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।11ः00 बजे सोयको गांव में पदयात्रा एवं जन-जागरण कार्यक्रम में शरीक होंगे। 11ः30 बजे अमर शहीद बिरसा मुंडा जन्मस्थली उलीहातु जाएंगे। 12ः30 बजे उलीहातु में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ग्रामीणों से मिलेंगे। 2ः00 बजे बंदगांव के जन-जागरण अभियान और 03ः30 बजे चक्रधरपुर के जन-जागरण अभियान में भाग लेंगे। 04ः30 बजे चाईबासा में आयोजित जन-जागरण अभियान में भाग लेकर रात्रि विश्राम चाईबासा करेंगे। 

16 नवम्बर को यहां करेंगे शिरकत

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर 16 नवम्बर को सुबह 07ः00  बजे प्रभात फेरी में भाग लेकर 10ः00 बजे से मीडिया को सम्बोधित करेंगे।  11ः00 बजे चाईबासा से सरायकेला के लिए प्रस्थान करेंगे। 11ः30 बजे यहां जन-जागरण अभियान में भाग लेंगे। 12ः30 बजे आदित्यपुर और 01ः00 बजे जमशेदपुर के जन-जागरण अभियान में भाग लेंगे। 02ः00 बजे जुगसलाई फाटक चौक में आयोजित जन-जागरण अभियान, 02ः30 बजे खासमहल चौक , 03ः00 बजे हाता चौक, 03ः30 बजे जादुगोडा चौक, 04ः00 बजे सुरदा क्रासिंग, 04ः30 बजे फुलडूंगरी चौक घाटशिला, 05ः30 बजे एसएस एकेडमी, बालीगुमा मानगो,  शाम 07ः00 बजे धालभूम क्लब, साकची, जमशेदपूर से जन-जागरण अभियान में भाग लेंगे। 07ः30  बजे रांची के लिए निकलेंगे और10ः30 बजे राजधानी पहुंचेंगे।