logo

कांग्रेस 5 नवम्बर को महिला और दलित उत्पीड़न विरोध दिवस मनाएगी

2045news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा है कि हाथरस सहित देश में लगातार दलितों के ऊपर बढ़ते दुष्कर्म, यौन शोषण एवं अपराध को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में 5 नवम्बर को महिला और दलित उत्पीड़न विरोध दिवस के रुप में आयोजित किए जाएंगे।

5 नवंबर को होगा धरना
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 5 नवंबर को महिला एवं दलित उत्पीड़न दिवस के रूप में मनाया जाएगा। देश में वंचित समुदायों खासकर दलितों के खिलाफ दुष्कर्म, अत्याचार, यौन शोषण के मामले बढ़े हैं तो हाथरस में यूपी के मुख्यमंत्री द्वारा किये गये घृणित को पूरे देश ने देखा है। हाथरस की पीड़िता एवं उनके परिवार को न्याय एवं गरिमा से वंचित करने के लिए भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उचित प्रयास किया गया। पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए महिला और दलित उत्पीड़न विरोधी दिवस मोराबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में पूर्वाहन 12.00 बजे से 2.00 बजे तक प्रदेश स्तरीय धरना आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव विधायक दल नेता आलमगीर आलम मंत्री बादल पत्रलेख बन्ना गुप्ता भी शामिल रहेंगे।

9 नवंबर को ट्रैक्टर रैली
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि 9 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कृषि काले कानून के खिलाफ ट्रैक्टर  रैली निकाली जाएगी। राजधानी रांची के नामकुम घाघरा क्षेत्र से खेत बचाने के लिए राज्य स्तरीय ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी, जिसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव करेंगे।  रैली में इस बात पर भी विशेष फोकस रहेगा कि किस प्रकार पिछले 70 वर्षों में हरित क्रांति के ऊपर केंद्र की सरकार प्रहार कर रही है।

8 अक्टूबर को कांग्रेसी दिल्ली जाएंगे
किशोर शाहदेव ने बताया कि ट्रैक्टर यात्रा प्रदेश मुख्यालयों के साथ-साथ राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर भी आयोजित किए जाएंगे वहीं दूसरी तरफ कृषि कानून को लेकर पिछले 31 अक्टूबर से चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान से संबंधित सभी हस्ताक्षरयुक्त पत्र लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान 8 अक्टूबर को दिल्ली जाएंगे एवं प्रभारी आरपीएन सिंह को सौंपेंगे।